HomeBreaking Newsअमेठी में अवैध खनन पर प्रशासन का फिल्मी अंदाज में एक्शन, 3...

अमेठी में अवैध खनन पर प्रशासन का फिल्मी अंदाज में एक्शन, 3 Km पीछा कर अपराधियों को पकड़ा 

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का अनोखा और सख्त एक्शन देखने को मिला। गौरीगंज क्षेत्र में सूचना मिलने पर छापेमारी करने पहुंची टीम को देखकर खनन में लगी JCB और डंपर लेकर चालक भागने लगे। इसके बाद नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी ने खुद मोर्चा संभालते हुए JCB का पीछा किया और करीब 3 Km बाद उसे पकड़ लिया। इस कार्रवाई से इलाके के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

गुप्त सूचना पर पहुंची थी टीम

जानकारी के मुताबिक, गौरीगंज की नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि पचेहरी गांव में बिना अनुमति के जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

प्रशासन को देखते ही भागने लगे चालक

अधिकारियों की गाड़ी देखते ही खनन में शामिल लोग मौके से फरार होने लगे। JCB चालक मशीन लेकर कच्चे रास्तों से भाग निकला। हालांकि प्रशासन ने भी पीछा नहीं छोड़ा और सरकारी वाहन से उसका लगातार पीछा किया। करीब 3 किलोमीटर तक चले पीछा करने के दौरान JCB चालक बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन आखिरकार मशीन अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में फंस गई। इसके बाद प्रशासन और पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही कब्जे में ले लिया।

हिरासत में चार लोग

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक डंपर को भी पकड़ा। जांच में सामने आया कि खेतों की उपजाऊ मिट्टी को अवैध रूप से काटकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

दोनों वाहन किए गए सीज

गौरीगंज कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही JCB और डंपर को सीज कर दिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More

नेपाल के विदेश मंत्री ने की भारत की तरक्की की सराहना, कहा- उभरता भारत पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा मौका…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments