HomeCurrent Newsपलक झपकते ही मातम में बदल गईं खुशियां! पंजाब में नहर में...

पलक झपकते ही मातम में बदल गईं खुशियां! पंजाब में नहर में गिरे एक ही परिवार के 5 लोग, तीन बच्चों की मौत

Punjab Children Drowned in Canal: पंजाब के राजपुरा इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मंडोली पुल से करीब एक किलोमीटर आगे एक ही परिवार के पांच सदस्य अचानक नहर में गिर गए। हादसे के दौरान स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन उनके तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए।

तीन बच्चों की मौत

रेस्क्यू टीम की काफी कोशिशों के बावजूद तीनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। बाद में गोताखोरों ने बच्चों के शव नहर से बाहर निकाले। मृत बच्चों की पहचान 7 वर्षीय एकम, 12 वर्षीय राधा और 14 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरा परिवार 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सभी लोग नहर में गिर गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनते ही तुरंत मदद शुरू की और पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही गोताखोर राजीव के नेतृत्व में 8 से 9 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम में इस्लामु, ओम प्रकाश चौहान, साबिर, संदीप, शाम यादव और भीमा समेत कई सदस्य शामिल थे। गोताखोरों ने करीब 25 से 30 मिनट तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तब तक बच्चों की जान जा चुकी थी।

मोहाली का रहने वाला था परिवार

बताया जा रहा है कि यह परिवार मोहाली जिले के पास स्थित गांव मौजपुर का निवासी था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर थाना गंडाखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सिविल अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने गोताखोर टीम का जताया आभार

मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने बिना किसी स्वार्थ के तुरंत मदद करने वाले गोताखोर राजीव और उनकी टीम का धन्यवाद किया। हालांकि बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और शोक का माहौल बना हुआ है।

Read More:

बकरों की लग रही ‘शाही’ कीमतें, दिल्ली से कराची और ढाका तक 5 लाख तक पहुंचे दाम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments