US Secretary of State Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार को कोलकाता पहुंच गए। मार्को रुबियो से पहले मई 2012 में हिलेरी क्लिंटन भी कोलकाता दौरे पर आई थीं। उनके बाद मार्को रुबियो कोलकाता आने वाले पहले अमेरिकी विदेश मंत्री बन गए हैं। भारत की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा मानी जा रही है।
PM मोदी से आज होगी मुलाकात
मार्को रुबियो अपने दौरे के दौरान दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दे बातचीत के केंद्र में रह सकते हैं।
कई शहरों का करेंगे दौरा
भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री कोलकाता के अलावा आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का भी दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान QUAD जैसे अहम मंचों पर सहयोग बढ़ाने और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत होगी।
Secretary Marco Rubio has landed in Kolkata. This is his first trip to India. Later today, we will call on Prime Minister @narendramodi in New Delhi. Trade, Technology, Defense, QUAD, and many other items to discuss and advance over the next few days!
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 23, 2026
2 बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे रुबियो
मार्को रुबियो इस समय अमेरिका में एक साथ दो अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वह ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट’ यानी अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ-साथ ‘कार्यवाहक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार’ की भूमिका भी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनका यह दौरा कूटनीतिक नजरिए से काफी जरुरी माना जा रहा है।
कोलकाता से जुड़ा है पुराना इतिहास
कोलकाता में अमेरिकी कूटनीतिक मौजूदगी का इतिहास काफी पुराना रहा है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों के रिकॉर्ड के अनुसार, 19 नवंबर 1792 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने बेंजामिन जॉय को कोलकाता का पहला अमेरिकी कॉन्सुल नियुक्त किया था। यही वजह है कि कोलकाता को भारत-अमेरिका कूटनीतिक संबंधों के शुरुआती केंद्रों में गिना जाता है।
Read More:

