बीते साल अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अहम चार्जशीट दायर की है। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि पूरे हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई और वहीं से इसे संचालित किया गया। NIA के मुताबिक हमले को लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने अंजाम दिया था। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी लगातार घाटी में मौजूद आतंकियों के संपर्क में थे और उन्हें रियल-टाइम निर्देश दे रहे थे।
लाहौर से ऑपरेट कर रहा था मास्टरमाइंड
चार्जशीट के अनुसार इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता लश्कर का आतंकी सैफुल्लाह उर्फ साजिद जट्ट उर्फ ‘लंगड़ा’ था। वह पाकिस्तान के लाहौर से पूरे ऑपरेशन को कंट्रोल कर रहा था। NIA ने बताया कि 15 और 16 अप्रैल को सैफुल्लाह ने तीन आतंकियों फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी को बैसरन घाटी भेजा था। इन आतंकियों ने वहां पर्यटकों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था की रेकी की थी।
जांच में यह भी सामने आया है कि इस हमले में दो स्थानीय लोगों ने आतंकियों की मदद की थी। NIA के मुताबिक परवेज और बशीर अहमद नाम के स्थानीय सहयोगियों ने पाकिस्तानी आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट और अन्य मदद उपलब्ध कराई।
‘फॉल्स फ्लैग’ कहानी का भी खुलासा
हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने इसे “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” बताने की कोशिश की थी। सोशल मीडिया और टेलीग्राम चैनलों पर यह नैरेटिव फैलाया गया कि हमला भारत ने खुद करवाया है। हालांकि NIA की जांच में यह दावा पूरी तरह झूठा निकला। एजेंसी के मुताबिक TRF ने पहले ‘कश्मीर फाइट’ नाम के टेलीग्राम चैनल पर हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निंदा के बाद संगठन पीछे हट गया और चैनल हैक होने का दावा करने लगा।
पाकिस्तान से खरीदे गए फोन भी बरामद
चार्जशीट में डिजिटल और तकनीकी सबूतों का भी जिक्र किया गया है। ‘ऑपरेशन महादेव’ में मारे गए आतंकियों के पास से मिले दो मोबाइल फोन पाकिस्तान से खरीदे गए थे। NIA के मुताबिक एक फोन लाहौर के ‘कायद-ए-आजम इंडस्ट्रियल एस्टेट’ भेजा गया था, जबकि दूसरा कराची के ‘शाहरा’ इलाके से खरीदा गया था। जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि हमले वाले दिन सैफुल्लाह लाहौर से आतंकियों के साथ लगातार संपर्क में था और उन्हें रियल-टाइम लोकेशन, भागने के रास्ते और छिपने की जगहों की जानकारी भेज रहा था।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रशासन ने इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की...