HomeBreaking Newsभारत-अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, कई बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी,...

भारत-अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, कई बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी, युवाओं को मिला मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार चयनकर्ताओं ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे लेकर KL राहुल को सौंप दी गई है। वहीं जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है।

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। दूसरी तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हुई है।

भारत की टेस्ट टीम (India Test Squad)

शुभमन गिल (कप्तान) , यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (केएल राहुल), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हरप्रीत बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.

भारत की वनडे टीम (India ODI Squad)

शुभमन गिल (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

इस सीरीज की शुरुआत 6 जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। चयनकर्ताओं की नजर अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर है, इसलिए इस सीरीज में कई नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

Read More:

हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, शानदार जीत के साथ किया क्वालीफाई

Shivam Yadav
Shivam Yadav
मैं पत्रकार और डिजिटल मार्केटर हूँ, जिसे मीडिया, कंटेंट क्रिएशन और ऑनलाइन ब्रांड ग्रोथ का 10+ वर्षों का अनुभव है। अपनी Investigative Journalism विचारधारा, जानकारी और विश्लेषण आधारित कंटेंट लोगों तक पहुँचाता आया हूँ । ट्रेंड को समझकर उसे असरदार कंटेंट में बदलना और ऑडियंस से मजबूत कनेक्शन बनाना ही मेरी कोशिश है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments