Tarun Chugh BJP Punjab: तरुण चुघ ने अमृतसर के हाथी गेट स्थित शर्मा टी स्टॉल पर ‘चाय पर चर्चा’ की है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने चाय की चुस्कियां लीं और लोगों के बीच खुद चाय बनाकर बांटी। कार्यक्रम में लड्डू भी बाटें गए। भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में जीत के बाद अब पंजाब की बारी लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे, जिससे कार्यक्रम में चुनावी माहौल देखने को मिला।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ 'ਚਾਹ 'ਤੇ ਚਰਚਾ' !
ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਬਦਲਾਅ ਵੱਲ ਵਧ ਚੁੱਕਾ ਹੈ, "ਪੰਜਾਬ ਮੰਗੇ ਭਾਜਪਾ" ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਅੱਜ ਪਿੰਡ-ਪਿੰਡ, ਸ਼ਹਿਰ-ਸ਼ਹਿਰ ਅਤੇ ਹਰ ਘਰ ਤੋਂ ਸੁਣਾਈ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ।
ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ, ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ-ਮੁਕਤ, ਗੈਂਗਸਟਰ-ਮੁਕਤ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸਸ਼ੀਲ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਸੰਕਲਪ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਵਧ ਰਹੀ ਹੈ।… pic.twitter.com/AzdmxjAMbu
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) May 19, 2026
पंजाब में बदलाव की जरूरत- तरुण चुघ
तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है और राज्य को मजबूत, सुरक्षित और विकसित बनाने की उम्मीद भाजपा से कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पंजाब को विकास की नई दिशा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

रोजगार और अर्थव्यवस्था पर फोकस
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी व्यापार, कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र को दोबारा मजबूत करना चाहती है। उनका कहना था कि इन क्षेत्रों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे और पंजाब की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कानून व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More:
भगवा रंग में रंगी है भारत की पहली बुलेट ट्रेन! सामने आई तस्वीर, खासियत जान रह जाएंगे दंग

