HomeBreaking Newsगुजरात में नगर-निगम की सभी सीटों पर हुआ BJP का कब्जा, रविंद्र...

गुजरात में नगर-निगम की सभी सीटों पर हुआ BJP का कब्जा, रविंद्र जडेजा की बहन का टूटा सपना…

गुजरात(Gujarat) के सभी 15 नगर निगमों के चुनाव परिणाम अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुके हैं और इनमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर नगर निगम में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप किया है। खासतौर पर अहमदाबाद नगर निगम में बीजेपी ने 192 में से 158 सीटें जीतकर शहरी इलाकों में अपनी मजबूत पकड़ का एक बार फिर प्रमाण दिया है।

इस नतीजे से यह साफ संदेश जाता है कि राज्य में पार्टी का संगठन अब भी बेहद सशक्त और सक्रिय है। वहीं दूसरी ओर, राजकोट नगर निगम चुनाव में भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा को हार का सामना करना पड़ा जो इस चुनाव का एक उल्लेखनीय पहलू रहा।

ननद-भौजाई की अलग राह

एक ओर नयनाबा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं, वहीं रिवाबा ने पहले करणी सेना से जुड़ाव के बाद भाजपा का दामन थामा। रिवाबा अक्सर नरेंद्र मोदी को अपना प्रेरणास्रोत बताती हैं। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के अलग-अलग राजनीतिक रुख की चर्चा भी होती रही। नयनाबा को इस चुनाव में करीब 6000 वोट मिले जो जीत के लिए पर्याप्त नहीं रहे।

Gujarat Assembly Elections 2022: What is the tussle between Riva and Nayna  Jadeja?

राजकोट में कैसी दिखी चुनावी तस्वीर ?

राजकोट नगर निगम में कुल 72 सीटें हैं जिनमें से कांग्रेस को इस बार सिर्फ 7 सीटों पर जीत मिली। पिछली बार की तुलना में भाजपा की सीटें थोड़ी घटी जरूर हैं लेकिन उसने बहुमत बरकरार रखा। स्थानीय मुद्दों और कुछ विवादों के बावजूद पार्टी का जनाधार मजबूत बना रहा। इस चुनावी नतीजे ने एक बार फिर यह दिखाया कि निजी रिश्तों से अलग राजनीति में अपनी-अपनी जमीन बनानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें : शंभू-अंबाला रेल धमाका केस सुलझा, हथियारों के जखीरे संग 4 आरोपी गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments