HomeBreaking Newsधुरंधर 2 का वीकेंड धमाका...4 दिन में KGF 2 को पीछे छोड़...

धुरंधर 2 का वीकेंड धमाका…4 दिन में KGF 2 को पीछे छोड़ निकली आगे, वर्ल्डवाइड कमाई पहुंची ₹700 करोड़ पार…

Dhurandhar 2 Weekend Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है, जिसने हिंदी सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 450 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

इतिहास का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन

फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 454 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले जवान ने 286 करोड़ रुपये का वीकेंड कलेक्शन किया था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इसे काफी पीछे छोड़ दिया।

हर दिन बना नया रिकॉर्ड

शनिवार को ईद के मौके पर फिल्म ने 113 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसमें सिर्फ हिंदी वर्जन से 100 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ। इसके बाद रविवार को फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें करीब 107 करोड़ रुपये हिंदी से आए। इस तरह फिल्म ने लगातार दो दिनों तक अपने ही रिकॉर्ड तोड़े।

‘पुष्पा 2’ और ‘KGF 2’ भी पीछे

सिर्फ हिंदी कलेक्शन की बात करें तो पुष्पा 2 के नाम पहले सबसे बड़ा वीकेंड रिकॉर्ड (करीब 291 करोड़) था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इसे 100 करोड़ से ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ दिया। वहीं KGF Chapter 2 का 434.70 करोड़ का लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन भी फिल्म ने महज चार दिनों में पार कर लिया है।

सिंगल डे कलेक्शन में भी नंबर वन

पहले ‘पुष्पा 2’ के नाम हिंदी में एक दिन में 86 करोड़ का रिकॉर्ड था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने शनिवार को 105 करोड़ और रविवार को 107 करोड़ कलेक्शन कर इसे भी काफी पीछे छोड़ दिया।

इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल

फिल्म का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखने को मिला है। पहले वीकेंड में फिल्म ने करीब 81 मिलियन डॉलर (लगभग 760 करोड़ रुपये) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए रिकॉर्ड है। इस दौरान हॉलीवुड स्टार रायन गॉसलिंग की फिल्म प्रोजेक्ट हेल मेरी के बाद ‘धुरंधर 2’ दूसरे नंबर पर रही।

दर्शकों का जबरदस्त क्रेज

फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे दर्शकों का जबरदस्त उत्साह बताया जा रहा है। निर्देशक आदित्य धर की कहानी को आगे बढ़ाने की उत्सुकता दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाई है। वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘धुरंधर 2’ वर्किंग डेज में भी अपनी रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं। फिलहाल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास जरूर रच दिया है।

Read More: 

‘सांसद अगर मुझे लिखकर दें तो…’ , अमृतसर DM सुसाइड केस को लेकर लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments