पंजाब राज्य भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। अमृतसर पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर रणजीत एवेन्यू थाने में दर्ज किया गया है।
CM मान ने इस्तीफा किया स्वीकार
मामले के तूल पकड़ने के बाद लालजीत सिंह भुल्लर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस्तीफा ले लिया। शिकायत में मंत्री के साथ उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा उनके पीए दिलबाग सिंह उर्फ बागा को भी आरोपी बताया है।
क्या है पूरा मामला?
पंजाब में एक वेयरहाउस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है और मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब राज्य वेयरहाउस निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा, जो अमृतसर में तैनात थे, उन्होंने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर साझा किया, जिसमें उन्होंने कुछ गंभीर आरोप लगाए। हालांकि घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्य सचिव को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि किसी भी तरह की दबाव की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जांच में जुटी एजेंसियां
फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। साथ ही इस घटना के बाद राज्य में सियासी माहौल गरमा गया है।
Read More

