Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsधौला कुआं में BMW कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, हादसे में वित्त...

धौला कुआं में BMW कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, हादसे में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत

राजधानी दिल्ली में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के उप सचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई। यह हादसा धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन रोड पर हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस घटना की विस्तृत जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह भीषण हादसा कैसे हुआ। सामने आ रहा है कि BMW कार एक महिला चला रही थी।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारे से दर्शन कर घर लौट रहे थे। रास्ते में धौला कुआं के पिलर नंबर 57 से राजा गार्डन की ओर जाते समय एक तेज़ रफ़्तार BMW कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि नवजोत सिंह की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

दुर्घटनास्थल के आस-पास कई अस्पताल थे, लेकिन नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को लगभग 17 किलोमीटर दूर GTB नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया। वहाँ पहुँचने पर डॉक्टरों ने नवजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर है और उनका ICU में इलाज चल रहा है।

मृतक वित्त मंत्रालय में अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक वित्त मंत्रालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे और हरि नगर निवासी थे। उनकी पत्नी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। वे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे और एक BMW कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जैसे ही कार सेंट्रल वर्ज से टकराई, घायल बाईं ओर एक बस से टकरा गए। आरोपी गुरुग्राम के रहने वाले हैं। पति एक व्यवसायी बताया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

बेटे ने भी हादसे की जानकारी दी

उनके बेटे नवनूर सिंह ने बताया, “माँ और पिताजी सुबह बाइक से बंगला साहिब के लिए निकले थे। घर लौटते समय उनका एक BMW कार से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें पिताजी की मौत हो गई। माँ की हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया, लेकिन हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

BMW कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि टक्कर मारने वाली BMW कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments