Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsअमेरिका से भारतीयों को लेकर तीसरा विमान पहुंचा अमृतसर एयरपोर्ट, जानें कितने...

अमेरिका से भारतीयों को लेकर तीसरा विमान पहुंचा अमृतसर एयरपोर्ट, जानें कितने लोग हैं सवार

अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों का तीसरा जत्था अमृतसर पहुंच गया है, जिसमें कुल 112 लोग हैं। विमान रविवार (16 फरवरी 2025) को एयरपोर्ट पर उतरा। अमेरिका से भारत भेजे गए 112 लोगों में हरियाणा के 44, गुजरात के 33, पंजाब के 31, उत्तर प्रदेश के दो और उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के एक-एक लोग शामिल हैं।

अमेरिका से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर दूसरा विमान शनिवार (15 फरवरी 2025) को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। इनमें पंजाब के रहने वाले लोगों को जांच के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस वाहनों में उनके घरों तक पहुंचाया गया। हरियाणा सरकार ने राज्य से निकाले गए लोगों के लिए परिवहन की भी व्यवस्था की थी।

अमेरिका से भेजे गए दूसरे जत्थे में पंजाब के 65, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के एक-एक लोग शामिल थे। विमान में सवार तीन निर्वासितों ने दावा किया कि यात्रा के दौरान उन्हें हथकड़ी लगाई गई और पैरों में जंजीरें बांधी गईं। अवैध अप्रवासियों का पहला जत्था 5 फरवरी 2025 को अमेरिका से भारत लाया गया था। इनमें से ज़्यादातर लोग पंजाब से थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments