HomeBreaking Newsदिल्ली-NCR में झुलसाती गर्मी से राहत...कुछ इलाकों में बारिश के साथ गिरे...

दिल्ली-NCR में झुलसाती गर्मी से राहत…कुछ इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले

Delhi-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भरा मोड़ लिया। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आसमान पर घने काले बादल छाए दिखे और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में बारिश इतनी तेज रही कि दिन में ही अंधेरा सा महसूस होने लगा। गाजियाबाद के लोनी तिराहे पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई जबकि नोएडा, साहिबाबाद और दिलशाद गार्डन समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश के साथ ओले गिरे।

IMD ने जारी किया था अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि शाम 6 बजे तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

अन्य इलाकों में भी हुई बारिश 

दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी मौसम बदला हुआ नजर आया। करनाल में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला और ऊपरी इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे सेब की फसल को नुकसान पहुंचने की खबर है।

तापमान की बात करें तो दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पालम में 24.9, लोधी रोड में 23.6, रिज में 25 और अयानगर में 24.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments