प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. यहां पहुंचे श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने के बाद अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब प्रशासन ने महाकुंभ क्षेत्र के अंदर से बैरिकेडिंग हटा दी है. साथ ही पास वाली गाड़ियों को मेले में एंट्री दी जा रही है. पार्किंग में गाड़ियों को खड़ा किया जा रहा है. संगम घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 3 किलो मीटर पैदल चलना पड़ रहा है. भीड़ एक से ज्यादा रास्तों से अलग-अलग घाटों तक पहुंच रही है. वहीं अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं.
प्रयागराज महाकुंभ 2025: देश-विदेश से महाकुंभ पहुंच रहे श्रद्धालु, 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on CM मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का किया उद्घाटन, गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने जीता दिल
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on शिक्षक दिवस के मौके पर आज मोहाली में कार्यक्रम, 75 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, CM मान करेंगे सम्मानित
on अमेरिका में 6 लाख डॉलर की SNAP धोखाधड़ी का आरोप, जालंधर पुलिस ने भारत में छिपे मनजीत बेदी को पकड़ा

