HomeBreaking Newsब्लूमबर्ग फोरम में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तकनीक का असली...

ब्लूमबर्ग फोरम में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तकनीक का असली मकसद लाखों लोगों की क्षमता बढ़ाना!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तकनीक, डेटा और नए आविष्कारों के जरिए विकास को लेकर अपनी सोच साझा की। भारत में पहली बार आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम(Bloomberg Forum) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल यह मायने नहीं रखता कि ताकत किसके पास है बल्कि यह भी जरूरी है कि उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा है। तकनीक तभी सार्थक है जब उससे आम लोगों को फायदा मिले और लाखों लोगों के लिए आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलें।

PM मोदी ने कहा कि आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और इनोवेशन दुनिया को तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में इनका लाभ केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इन संसाधनों का इस्तेमाल आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास का मतलब केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनने के अवसर देना भी है।

25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी नागरिकों को व्यवस्था पर निर्भर बनाए रखना नहीं, बल्कि उन्हें इतना सक्षम बनाना है कि वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में भारत में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली है। उनके मुताबिक, यह उपलब्धि देश में लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाती है।

AI से इंसानों के साथ जानवरों को भी फायदा

PM मोदी ने भारत में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल मानवता के हित में होना चाहिए। इसके साथ ही, इस तकनीक के जरिए जानवरों के कल्याण के लिए भी नए रास्ते तलाशे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की क्षमताओं में होने वाली वृद्धि का लाभ पूरी दुनिया को मिल सकता है।

पहली बार भारत में हुआ ब्लूमबर्ग फोरम

PM मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के भारत में आयोजन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह मंच हर साल दुनिया के प्रमुख विचारकों को एक साथ लाता है। इस अवसर पर उन्होंने ब्लूमबर्ग और उसकी टीम को भारत में पहली बार इस आयोजन के लिए बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें : कारगिल युद्ध में पति हुए थे बलिदान, PM मोदी ने दिया चुनाव लड़ने का सुझाव…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments