HomeCurrent Newsप्रयागराज को देंगे 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे PM...

प्रयागराज को देंगे 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी, गंगा पूजन से करेंगे महाकुंभ की शुरूआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (13 दिसंबर) प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह यहां करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। महाकुंभ 2025 से पहले प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी 7 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अक्षय वट कॉरिडोर, हनुमान मंदिर कॉरिडोर जाएंगे और प्लास्टिक मुक्त, डिजिटल महाकुंभ 2025 के लिए अपील करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान अखाड़ा परिषद के साधु संतों से आशीर्वाद भी लेंगे।

प्रयागराज के संत समाज की ओर से भी नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा। बता दें कि सभी 13 अखाड़ों के संतों और तीर्थ पुरोहितों को पीएम मोदी के स्वागत के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं संगम नोज पर बन रहे पंडाल में पीएम मोदी लोगों को संबोधित भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments