चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में पीएम 3 नए क्रिमिनल कानूनों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी और अमित शाह के चंडीगढ़ आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चंडीगढ़ को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चंडीगढ़ की कई सड़कें बंद रहेगी।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
लोगों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर राजिंदरा पार्क में उतरेगा। इसके बाद वो सड़क मार्ग से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे। इस दौरान राजिंदरा पार्क से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) तक का रास्ता बंद रहेगा। सिर्फ वीवीआईपी मूवमेंट को ही इजाजत होगी।
कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ दौरे को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों को शहर की हर मुख्य सड़क पर तैनात किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने भी पीएम की सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश दिए हैं। पुलिस के जवान भी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी देंगे। फिलहाल चंडीगढ़ को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते शहर में किसी भी तरह का ड्रोन नहीं उड़ाया जाएगा।
पीएम मोदी और अमित शाह का आज चंडीगढ़ दौरा, 3 नए क्रिमिनल कानूनों की करेंगे समीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on शादी की सालगिरह पर केक काटने के बाद छाया मातम, 14 माह की बेटी को दूसरी मंजिल से फेंककर कूदी महिला
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on UP में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवार, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार शामिल
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

