HomeBreaking News‘जांच को तार्किक परिणाम तक पहुंचाने का प्रयास करें...’ राम मंदिर चंदा...

‘जांच को तार्किक परिणाम तक पहुंचाने का प्रयास करें…’ राम मंदिर चंदा चोरी केस में SC की टिप्पणी

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने जांच को लेकर कहा कि इसे तार्किक परिणाम तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने पूछा कि जांच पूरी होने में कितना समय लगेगा। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से तीन सप्ताह बाद मामले की सुनवाई करने का अनुरोध किया।

SIT ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि SIT अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को दे चुकी है और SIT के अध्यक्ष भी अदालत में मौजूद हैं। सुनवाई के दौरान निर्मोही अखाड़े की ओर से पेश वकील ने कहा कि उनकी भी एक याचिका है, जिसे अभी सूचीबद्ध नहीं किया गया है। इस पर CJI सूर्यकांत ने पूछा कि क्या वे भी मामले में बेहतर जांच चाहते हैं। वकील के हां कहने पर CJI ने कहा कि अदालत उन्हें भी सुनेगी।

‘जांच को लेकर सुझाव है तो दें’

निर्मोही अखाड़े के वकील ने कहा कि उनकी मांग यह भी है कि अदालत के पिछले फैसले का पूरी तरह पालन किया जाए। इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि इसका मौजूदा मामले से संबंध नहीं है। CJI ने वकील से जांच के संबंध में अपनी बात रखने को कहा। इसी दौरान एक अन्य वकील ने SIT की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की। सॉलिसिटर जनरल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आपराधिक जांच की रिपोर्ट इस तरह उपलब्ध नहीं कराई जाती और रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश की जाती है।

फॉरेंसिक ऑडिटर की मदद से जांच

CJI सूर्यकांत ने कहा कि SIT फॉरेंसिक ऑडिटर की मदद से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच को लेकर किसी के पास कोई सुझाव है तो वह सॉलिसिटर जनरल को दे सकता है। सॉलिसिटर जनरल उन सुझावों को SIT तक पहुंचाएंगे और SIT उन पर विचार करेगी।

Read More

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लाभार्थियों को ₹83.36 लाख का कैशलेस मानसिक स्वास्थ्य उपचार मिला

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments