पंजाब(Punjab) सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग (Home-I Branch) की ओर से जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और पंजाब पुलिस सेवा (PPS) के कुल छह वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती और स्थानांतरण का विवरण दिया गया है।
संगरूर जिले का नया DC किसे किया नियुक्त ?
इसके साथ ही राज्य सरकार(Punjab) ने दो जिलों संगरूर और फरीदकोट के उपायुक्त (DC) भी बदल दिए हैं। आदेश के अनुसार पूनमदीप कौर को संगरूर जिले का नया डीसी नियुक्त किया गया है। वह अब तक इस पद पर कार्यरत राहुल चाबा की जगह जिम्मेदारी संभालेंगी।
वहीं, मौजूदा डीसी राहुल चाबा का तबादला करते हुए उन्हें फरीदकोट जिले का नया उपायुक्त बनाया गया है। इस तरह दोनों जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव किया गया है जिससे जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में नई जिम्मेदारियों के साथ बदलाव देखने को मिलेगा।