HomeBreaking Newsआज सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें कहां तक पहुंचे...

आज सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें कहां तक पहुंचे दाम…

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 5 जून 2026, शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी(gold and silver prices) दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन की शुरुआत ही कमजोर रुख के साथ हुई जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल देखने को मिली।

ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 शुद्धता यानी 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1 लाख 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गई है। यह गिरावट पिछले दिनों की तुलना में स्पष्ट रूप से नरमी को दर्शाती है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मांग में कमी के चलते सोने के भाव पर दबाव बना हुआ है।

22 और 23 कैरेट गोल्ड के नए रेट

IBJA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के भाव भी नीचे आए हैं।

995 शुद्धता (23 कैरेट) सोना: ₹1,53,573 प्रति 10 ग्राम
916 शुद्धता (22 कैरेट) सोना: ₹1,41,238 प्रति 10 ग्राम

ज्वैलरी निर्माण के लिए 22 कैरेट सोना सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है, जबकि 18 कैरेट सोना आमतौर पर हीरे जड़े आभूषणों के लिए पसंद किया जाता है। कीमतों में आई इस कमी से बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ सकती है।

चांदी में भी आई भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट घटकर लगभग ₹2,54,950 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। चांदी के दामों में यह बदलाव निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह हाल के समय में आए उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली सरकार सख्त, 1 जुलाई से होगा रजिस्ट्रेशन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments