पुणे पुलिस ने एक महिला को गिरफ़्तार किया है जो पुलिस अफ़सर बनकर घूम रही थी, उसे “फ़ेक लेडी सिंघम” कहा जा रहा है। वह सब-इंस्पेक्टर के बैज वाली पुलिस यूनिफ़ॉर्म पहनकर एक क्लिनिक गई थी। अफ़सर बनकर उसने अपना रौब जमाने और क्लिनिक के स्टाफ़ को डराने-धमकाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे क्लिनिक के बाहर खड़े देखा, शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो सच सामने आया। गिरफ़्तार महिला की पहचान 25 साल की समीना आसिफ़ इनामदार उर्फ़ समीना अयूब पठान के तौर पर हुई है।
पुलिस की जांच में पता चला कि समीना का हमेशा से पुलिस अफ़सर बनने का सपना था, लेकिन कुछ वजहों से वह फ़ोर्स में शामिल नहीं हो पाई इस बात का उसे बहुत अफ़सोस था। वह अभी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है।
क्लिनिक में जल्दी अपॉइंटमेंट पाने के लिए पहनी पुलिस यूनिफ़ॉर्म
समीना जिस क्लिनिक में गई थी, वहाँ काफ़ी भीड़ थी और उसे अपॉइंटमेंट नहीं मिल पा रहा था। अपनी बारी जल्दी लाने के लिए उसने पुलिस यूनिफ़ॉर्म पहन ली। वह क्लिनिक के अंदर गई, खुद को पुलिस अफ़सर बताया और स्टाफ़ को डराने या उन पर अपना रौब जमाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, समीना का पुलिस डिपार्टमेंट से कोई लेना-देना नहीं है। उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसने पहले भी पुलिस अफ़सर बनकर कोई धोखाधड़ी की है या वह ऐसी ही किसी और घटना में शामिल रही है।
READ MORE: कुलदीप-सुथार की फिरकी में फंसा अफगानिस्तान, मैच पर भारत का कब्जा!

