DU Recruitment 2026: कॉलेज में पढ़ाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 2 मई 2026 कर दी है। इससे पहले आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल गया है।
किन पदों पर हो रही भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
क्या होनी चाहिए योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमई, एमटेक या पीएचडी की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा कम से कम 8 साल का अनुभव और NET परीक्षा पास होना भी जरूरी है।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग के लिए 2000 रुपये, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये, एससी एसटी वर्ग के लिए 1000 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
क्या रहेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर को 57,700 से 1,82,400 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400 से 2,17,100 रुपये और प्रोफेसर को 1,44,200 से 2,18,200 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाना होगा। वहां Apply Online लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरना है, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पूरा करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
Read More:

