एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने रोहतक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के लिए स्थापित किए गए सांझा बाजार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सांझा बाजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए महत्वपूर्ण स्थान पर जगह मिली है। इस सांझा बाजार में 13 स्वयं सहायता समूहों को 10 दुकानें अलॉट की गई हैं।
इसके अलावा विपुल गोयल ने सिविल रोड़ स्थित भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट के आरोग्य केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का कार्य सभी के सहयोग से होता है। भारत विकास परिषद गत 60 वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस आरोग्य केंद्र के शुरू होने से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति लाभान्वित होंगे। उन्होंने आरोग्य केंद्र के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया सांझा बाजार का उद्घाटन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

