Punjab : ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम में लुधियाना पुलिस के हाथ लगी नई कामयाबी, हेरोइन और ड्रग मनी समेत आरोपी गिरफ्तार

पंजाब सरकार की विशेष मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

Feb 2, 2026 - 16:28
Feb 2, 2026 - 16:28
 10
Punjab : ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम में लुधियाना पुलिस के हाथ लगी नई कामयाबी, हेरोइन और ड्रग मनी समेत आरोपी गिरफ्तार

पंजाब सरकार की विशेष मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 273 ग्राम हेरोइन, 61 ग्राम आइस (ICE), 60 हजार रुपये ड्रग मनी और एक कार बरामद की है। बरामद की गई दोनों नशीली पदार्थों की मात्रा कमर्शियल कैटेगरी में आती है।

पुलिस कमिश्नर के निर्देशों में की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS) के दिशा-निर्देशों में की गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कई बड़े क्लबों में भी ICE (आइस ड्रग) की सप्लाई करता था। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि नशे की सप्लाई किन-किन जगहों और किन लोगों तक की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि तरणवीर सिंह उर्फ धन्ना, निवासी गांव नीलो कलां अपनी काली वरना कार में माछीवाड़ा रोड से कोहाड़ा चौक की ओर नशा सप्लाई के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना कूमकलां में FIR दर्ज हुई। इसके अलावा NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

नशा तस्करों पर जारी रहेगी सख्ती

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।