Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले-देश...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले-देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं खड़गे

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “दुनिया आगे जा रही है और खड़गे जी देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं। पाषाण युग में हार जीत के फैंसले पथरों से हुए करते थे। खड़गे जी पीछे ले जाने की बात कर रहे हैं”। विज मीडियाकर्मियों द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान हम ईवीएम नहीं चाहते, हम बैलेट पेपर पर मतदान चाहते हैं, पर पूछे गए सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान दिया था कि हम ईवीएम नहीं चाहते, हम बैलेट पेपर पर मतदान चाहते हैं।

“हुड्डा भड़काने और गुमराह करने का करते हैं काम”

किसानों के दिल्ली जाने की बात का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की ओर से समर्थन किए जाने पर विज ने कहा कि “भूपेंद्र सिंह हुडा सिर्फ भड़काने और गुमराह करने के अलावा कोई काम नहीं करते। एक दिन भी जाकर उन्होंने किसानों का हाल नहीं पूछा। ना तो भूपेंद्र सिंह हुडा गए तथा ना ही इन्होंने किसान को समझाने की कोशिश की, जबकि जनता को भारी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। ये बात करके उनको वहां से उठा देते तो रास्ता खुल जाता और जनता परेशान न होती”। किसान नेता डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने डिटेन किया तो उसके बाद सुरजीत सिंह हरदो के भूख हड़ताल पर बैठने को विज ने पंजाब पुलिस का मामला बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments