HomeBreaking NewsUP पुलिस को मिलेंगे 4,543 नए दरोगा, आज सीएम योगी लखनऊ में...

UP पुलिस को मिलेंगे 4,543 नए दरोगा, आज सीएम योगी लखनऊ में सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश पुलिस(UP Police) में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे 4,543 चयनित अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसको लेकर लखनऊ पुलिस लाइन में सुबह 11 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती से प्रदेश पुलिस को नए उपनिरीक्षक और अन्य अधिकारी मिलेंगे, जिससे पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4,543 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें नागरिक पुलिस के 4,242 उपनिरीक्षक, पीएसी के 135 प्लाटून कमांडर और विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के 60 प्लाटून कमांडर शामिल हैं। इसके अलावा महिला बटालियनों के लिए 106 महिला उपनिरीक्षकों का चयन हुआ है। नागरिक पुलिस में चयनित 4,242 अभ्यर्थियों में 3,394 पुरुष और 848 महिलाएं शामिल हैं। सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद आगे की सेवा प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

15 लाख से ज्यादा युवाओं ने किया था आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 12 अगस्त 2025 को इन पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला और कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया।

लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें निर्धारित रिक्तियों के मुकाबले 2.7 गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया।

कई चरणों में पूरी हुई चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण 15 से 17 जून तक कराया गया। इसके बाद 29 जून से 4 जुलाई तक शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। सभी चरण पूरे होने के बाद भर्ती बोर्ड ने 14 जुलाई 2026 को अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इस भर्ती अभियान के तहत नवगठित विशेष सुरक्षा बल के लिए 60 उपनिरीक्षकों के अलावा 1,341 आरक्षियों का भी चयन किया गया है।

वहीं, तीन महिला बटालियनों के लिए 106 महिला उपनिरीक्षकों और 2,282 महिला आरक्षियों का चयन हुआ है। सरकार के इस भर्ती अभियान से उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने में मदद मिलेगी। साथ ही नए चयनित पुलिसकर्मियों के आने से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से संभालने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments