HomeBreaking Newsकैब ड्राइवर बना हैवान! पत्नी से झगड़े में ससुराल के 7 लोगों...

कैब ड्राइवर बना हैवान! पत्नी से झगड़े में ससुराल के 7 लोगों का कत्लेआम, पत्‍थर की चक्‍की में पीसकर उतारा मौत के घाट! दहल उठा शहर

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के चलते ससुराल के सात सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, सास, दो साले, दोनों सालियां और सात साल का भांजा शामिल हैं। आरोपी ने दो दिनों के भीतर इस वारदात को अंजाम दिया और कुछ शवों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी शवों की तलाश जारी है।

राजाजीनगर में रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय कैब ड्राइवर शेखर उर्फ इंदुशेखर बेंगलुरु के राजाजीनगर स्थित बाश्यम सर्कल के पास रहता है। बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी सुनीता के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक झगड़े के चलते उसने अपने ससुराल के लोगों को निशाना बनाया और सभी की हत्या करने की साजिश रच डाली।

दो दिनों तक एक-एक कर लोगों को बुलाया

जांच के अनुसार, शेखर ने अपने घर में दो दिनों के दौरान हत्याओं को अंजाम दिया। उसने ससुराल के सदस्यों को एक-एक करके घर बुलाया और पत्थर की चक्की (ओरलु कल्लू) से हमला कर उनकी जान ले ली। इसके बाद उसने कुछ शवों को चिक्कबल्लापुर के आसपास अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया, ताकि वारदात का पता न चल सके।

पत्नी, सास और दो साले समेत सात लोगों की हत्या

इस हत्याकांड में जान गंवाने वालों में आरोपी की पत्नी सुनीता, सास रूपावती, साले शिवकुमार और शंकर शामिल हैं। इनके अलावा रूपावती की दोनों बहुएं दिव्या और नलिनी तथा शंकर के सात वर्षीय बेटे पुनीत की भी हत्या कर दी गई। इस तरह आरोपी ने अपने परिवार के कुल सात सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

20 साल पहले हुई थी शेखर और सुनीता की शादी

पुलिस के मुताबिक, शेखर और सुनीता की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा होने पर सुनीता का परिवार बीच-बचाव करता था और उसका साथ देता था। शेखर को शक था कि पत्नी के परिवारवाले उसकी जिंदगी में दखल दे रहे हैं और उसके वैवाहिक जीवन में परेशानी पैदा कर रहे हैं। इसी नाराजगी में उसने कथित तौर पर पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला कर लिया।

नलिनी के लापता होने की शिकायत से खुला हत्याकांड

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब नलिनी के लापता होने पर उसकी मां ने श्रीरामपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नलिनी के अलावा परिवार के कई अन्य सदस्य भी गायब हैं। जांच के दौरान पुलिस को शेखर पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो उसने कथित तौर पर हत्याओं की बात स्वीकार कर ली।

नंदी हिल्स के पास मिला सात साल के पुनीत का शव

पुलिस को सात वर्षीय पुनीत का शव नंदी हिल्स के पास मिला है। फिलहाल बाकी मृतकों के शवों की तलाश की जा रही है। आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Read More:

रेवाड़ी में मनोज हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पांच राउंड फायरिंग, दोनों के पैर में लगी गोली

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments