HomeBreaking Newsदिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के भत्ते को किया दोगुना, नवजातों की...

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के भत्ते को किया दोगुना, नवजातों की 63 बीमारियों की होगी मुफ्त जांच 

दिल्ली सरकार(Delhi Government) ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई अहम फैसलों की घोषणा की है। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित आशा सम्मेलन-2026 के दौरान उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई नई स्वास्थ्य पहलों की शुरुआत की। सम्मेलन में सबसे प्रमुख घोषणा राजधानी में काम कर रहीं 6,690 आशा कार्यकर्ताओं से जुड़ी रही। सरकार ने उनके मासिक प्रोत्साहन भत्ते को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दिया है। यानी अब आशा कार्यकर्ताओं को पहले की तुलना में दोगुना भत्ता मिलेगा।

सरकार ने इसे उनके लंबे समय से किए जा रहे काम और स्वास्थ्य व्यवस्था में योगदान की मान्यता बताया है। आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और परिवारों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी और सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

नवजातों की 63 बीमारियों की मुफ्त जांच

सरकार ने ‘मिशन अनमोल’ का विस्तार भी शुरू किया है। इसके तहत जन्म के 24 से 72 घंटे के भीतर नवजात बच्चों की 63 जन्मजात बीमारियों की मुफ्त स्क्रीनिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य गंभीर लेकिन इलाज योग्य आनुवंशिक, मेटाबॉलिक और अन्य जन्मजात समस्याओं की जल्द पहचान करना है।

सरकार के मुताबिक, अब तक 75 हजार से अधिक नवजातों की जांच हो चुकी है और 700 से ज्यादा बच्चों को समय पर उपचार मिला है। स्क्रीनिंग का दायरा करीब 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख नवजातों तक करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

जीबी पंत अस्पताल में SOTTO का नया भवन

जी.बी. पंत अस्पताल में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) के नए भवन का भी उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य अंग और ऊतक दान तथा प्रत्यारोपण से जुड़ी व्यवस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना, जागरूकता बढ़ाना और पूरी प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करना है।

यह भी पढ़ें : CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, फिलहाल नई तारीख का ऐलान नहीं…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments