HomeBreaking Newsअलवर में BJP का मेयर पद पर कब्जा, सुमनलता बनीं पहली मेयर,...

अलवर में BJP का मेयर पद पर कब्जा, सुमनलता बनीं पहली मेयर, 42 वोट से दर्ज की जीत

अलवर(Rajasthan) नगर निगम को उसकी पहली मेयर मिल गई है। बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज कर यह पद हासिल किया। चुनाव में उन्हें कुल 42 वोट मिले जबकि कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरीं कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। सुमनलता की जीत के साथ ही अलवर नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बन गया। अलवर नगर निगम में बीजेपी के 28 और कांग्रेस के 23 पार्षद थे। मेयर का चुनाव जीतने के लिए 33 पार्षदों का समर्थन जरूरी था।

ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के लिए निर्दलीय पार्षदों का समर्थन महत्वपूर्ण हो गया था। चुनाव के दौरान बीजेपी को 13 निर्दलीय पार्षदों के साथ एक अन्य पार्षद का समर्थन मिला। इससे बीजेपी के पक्ष में कुल 42 वोट हो गए। दूसरी ओर कांग्रेस की प्रत्याशी कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। इस तरह सुमनलता अग्रवाल ने 19 वोट के अंतर से चुनाव जीत लिया।

जीत के बाद बताई अपनी प्राथमिकताएं

चुनाव में जीत के बाद सुमनलता अग्रवाल ने कहा कि उनकी जीत में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि सभी ने उनका सहयोग किया और इस बार उन्हें किसी तरह का डर महसूस नहीं हुआ।

मेयर बनने के बाद सुमनलता अग्रवाल ने अलवर के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने, बिजली व्यवस्था में सुधार करने तथा नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

अलवर में बीजेपी को मिली नगर निगम की कमान

मेयर चुनाव के नतीजे के साथ अब अलवर नगर निगम की कमान बीजेपी के हाथ में आ गई है। सुमनलता अग्रवाल के सामने शहर से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर काम करने और अपनी बताई प्राथमिकताओं को जमीन पर लागू करने की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें : नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर फर्जी IAS ने ठगे ₹7.70 लाख…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments