HomeBreaking Newsउत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, खाते में...

उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, खाते में सीधे आएगी रकम, जानें पूरी योजना

Uttarakhand Free Tablets: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को टैबलेट खरीदने के लिए सरकार आर्थिक सहायता देगी। यह राशि छात्रों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए भेजी जाएगी।

छात्रों को सीधे नहीं मिलेगा टैबलेट

सरकार की योजना के तहत विद्यार्थियों को तैयार टैबलेट उपलब्ध कराने के बजाय उसके लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। छात्र अपने बैंक खाते में आने वाली राशि का इस्तेमाल टैबलेट खरीदने के लिए कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई में डिजिटल माध्यमों की पहुंच बढ़ाना है, जिससे उन्हें तकनीक और ज्ञान से जुड़े नए अवसरों का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में घोषणा

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान की। इस कार्यक्रम में पूरे उत्तराखंड से चयनित 140 छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राज्य के भविष्य और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े अपने विचार मुख्यमंत्री के सामने रखे।

2.67 लाख से ज्यादा छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री युवा मंथन अभियान में प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के अनुसार, अभियान के तहत कुल 2,67,744 विद्यार्थियों ने निबंध, विचार और सुझाव साझा किए। इनमें बेहतर विचार और सुझाव देने वाले विद्यार्थियों का चयन कार्यक्रम के अंतिम चरण के लिए किया गया।

शिक्षा से रोजगार तक छात्रों ने दिए सुझाव

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, वन एवं पर्यावरण, खेल, पलायन, स्वरोजगार और स्टार्टअप जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। छात्रों ने गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने को लेकर भी सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं से मिले उपयोगी और व्यावहारिक सुझावों को सरकार की योजनाओं और नीति निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

अभी रजिस्ट्रेशन का नोटिफिकेशन नहीं

टैबलेट योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को किस तरह आवेदन या रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसे लेकर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में छात्रों को योजना से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया और अन्य नियमों के लिए सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

अच्छे सुझाव देने वालों को 2 लाख तक स्कॉलरशिप

मुख्यमंत्री युवा मंथन अभियान में बेहतर सुझाव देने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप का भी प्रावधान बताया गया है। ऐसे छात्रों को 12वीं के बाद करियर की शुरुआत, तैयारी और कोचिंग के लिए 2 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और नए विचार उत्तराखंड के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को इन-जी यानी इंडियन जेनरेशन भी कहा।

Read More:

अब सिर्फ बात नहीं दवाई भी बनाएगा AI! Anthropic ने गुपचुप तरीके से तैयार की बायोलॉजी लैब

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments