बैंकॉक से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार देर रात एक यात्री की अचानक तबीयत खराब होने के बाद हड़कंप मच गया। स्थिति गंभीर होती देख विमान के पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद बीमार यात्री को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
उड़ान के दौरान बिगड़ी यात्री की तबीयत
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 ने बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान को निर्धारित समय के मुताबिक रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत को देखते हुए विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट को इसकी जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी के चलते विमान उतारने की अनुमति मांगी।
रात 10:55 बजे लखनऊ में उतरा विमान
एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मिलने के बाद विमान को रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। अचानक विमान की लैंडिंग कराए जाने से कुछ समय के लिए उसमें मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विमान के लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही मेडिकल टीम को तैयार रखा गया था। विमान के उतरते ही स्वास्थ्यकर्मियों ने बीमार यात्री को एंबुलेंस के जरिए बाहर निकाला और इलाज के लिए गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
करीब एक घंटे एयरपोर्ट पर रुका विमान
यात्री को अस्पताल भेजे जाने के बाद विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। इस दौरान विमान में सवार अन्य यात्री अंदर ही मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं और विमान को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारी की गई। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इंडिगो की फ्लाइट ने रात करीब 12:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मेडिकल इमरजेंसी के चलते विमान को निर्धारित मार्ग से हटकर लखनऊ में उतारना पड़ा था।
Read More
ट्रंप को अल्टीमेटम या विनाश? ईरान ने रखीं 7 सख्त शर्तें, न मानने पर भीषण जंग का ऐलान!


[…] Indigo की बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट में यात्री … […]