HomeBreaking Newsअमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17...

अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर(Amritsar) में काउंटर इंटेलिजेंस (CI) की टीम ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 किलो हेरोइन की खेप बरामद की। पुलिस के मुताबिक, यह खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी। हेरोइन को आगे पहुंचाने के लिए निकले तीन संदिग्धों को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि मोबाइल की जांच से तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

नाकेबंदी कर पकड़े गए तीनों आरोपी

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि तीन लोग घरिंडा इलाके से नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर निकलने वाले हैं। सूचना के आधार पर CI टीम ने संभावित रास्ते पर नाकाबंदी की और संदिग्धों को रोक लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद एक बैग से 17 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े तार

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद की गई हेरोइन की खेप पाकिस्तान में मौजूद तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में गिराई थी। पुलिस अब इस जानकारी की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खेप किस स्थान पर ड्रोन से गिराई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

डीएसपी इंद्रदीप सिंह के मुताबिक, मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मोबाइल फोन की जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : पंचकूला पुलिस का बड़ा एक्शन! 1.5 करोड़ की ट्रेडिंग ठगी, टेलीग्राम गैंग का 13वां…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments