HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का...

जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर(Jammu & Kashmir) राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। रामबन जिले के चंबा-सेरी इलाके में कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहे BSF के काफिले में शामिल एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में एक सब इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही काफिले में मौजूद अन्य BSF जवानों के साथ CRPF कर्मी और स्थानीय मदद के लिए मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया।

चालक की हालत गंभीर

दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर घार सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, चंदन यादव और वाहन चालक शमीम अहमद घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

इनमें से तीन जवानों को बेहतर इलाज के लिए जम्मू रेफर किया गया है। वाहन चालक शमीम अहमद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

आधे घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा यातायात

राहत और बचाव अभियान के दौरान सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। इससे NH-44 पर आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने और बचाव कार्य पूरा होने के बाद क्रेन की मदद से पलटे वाहन को सड़क से हटाया गया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात दोबारा शुरू कर दिया गया।

हादसे की वजह की जांच शुरू

पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है। हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का इनामी नक्सली एनकाउंटर में ढेर…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments