HomeBreaking NewsPM मोदी का चौथा उज्बेकिस्तान दौरा, ऊर्जा से व्यापार तक, रणनीतिक साझेदारी...

PM मोदी का चौथा उज्बेकिस्तान दौरा, ऊर्जा से व्यापार तक, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) शनिवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे। यह उनका उज्बेकिस्तान का चौथा दौरा है। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी जिसमें भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

ताशकंद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव का स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका बार-बार उज्बेकिस्तान आना दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ती नजदीकी और सहयोग को दर्शाता है।

स्वतंत्रता स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

ताशकंद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क का दौरा किया। यहां उन्होंने देश के स्वतंत्रता स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव भी उनके साथ मौजूद रहे। यह स्मारक उज्बेकिस्तान की आजादी की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर बनाया गया था।

मध्य एशिया के साथ संबंधों को मजबूत करना प्राथमिकता: प्रधानमंत्री मोदी - द ट्रिब्यून

व्यापार और ऊर्जा पर होगी अहम बातचीत

दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के बीच व्यापार, निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री ने रवाना होने से पहले कहा था कि वह दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा के लिए उत्सुक हैं।

पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान शास्त्री मेमोरियल और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी सेंटर भी जाएंगे। इन स्थानों को भारत और उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माना जाता है।

इसके बाद किर्गिज गणराज्य जाएंगे पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी किर्गिज गणराज्य की राजधानी बिश्केक जाएंगे। वहां वह राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस पूरी यात्रा का उद्देश्य मध्य एशिया के देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और पुराने सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना है।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार, सतना-चित्रकूट में बांध टूटा, रामघाट पुल बहा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments