HomeBreaking Newsबेंगलुरु में CM मान की श्री श्री रवि शंकर जी से हुई...

बेंगलुरु में CM मान की श्री श्री रवि शंकर जी से हुई खास मुलाकात, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भी रहे मौजूद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) ने बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर जी से मुलाकात की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान समाज कल्याण, शिक्षा, मानसिक शांति और आपसी भाईचारे जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। CM मान ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश की तरक्की, खुशहाली और शांति की कामना की।

पंजाब से रहा खास जुड़ाव

श्री श्री रवि शंकर का पंजाब से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। नवंबर 2025 में पंजाब सरकार के विशेष निमंत्रण पर वह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह के तहत आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब में संत सम्मेलन में हिस्सा लिया।

इसके बाद लुधियाना, बठिंडा और जालंधर में सत्संग और ध्यान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। इन आयोजनों में युवाओं को नशे से दूर रखने, किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने तथा समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया था।

पंजाब में कई शहरों में आर्ट ऑफ लिविंग के केंद्र

पंजाब में श्री श्री रवि शंकर और आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े लोगों का नेटवर्क काफी पुराना बताया जाता है। राज्य के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला समेत 45 से अधिक शहरों में संगठन के केंद्र सक्रिय हैं।

मोहाली में संगठन का द वेलनेस सिटी नाम का बड़ा परिसर भी मौजूद है जो करीब 20 एकड़ में फैला बताया जाता है। यहां आयुर्वेदिक अस्पताल और ध्यान केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में बेंगलुरु में हुई सीएम मान की यह मुलाकात पंजाब से जुड़े आध्यात्मिक और सामाजिक सरोकारों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी का चौथा उज्बेकिस्तान दौरा, ऊर्जा से व्यापार तक, रणनीतिक साझेदारी को…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments