HomeBreaking Newsकब होंगे ₹10-₹20 के प्लास्टिक नोट लॉन्च? RBI ने दी जानकारी

कब होंगे ₹10-₹20 के प्लास्टिक नोट लॉन्च? RBI ने दी जानकारी

RBI ने दिए प्लास्टिक नोटों पर बड़े संकेत, FY28 की शुरुआत में ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों का ट्रायल लॉन्च करने की तैयारी में है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजों की घोषणा के दौरान रेपो रेट को स्थिर रखने के साथ-साथ पॉलिमर यानी प्लास्टिक करेंसी नोटों को लेकर भी अहम जानकारी दी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 (FY28) की शुरुआत में ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू करना है। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन नोटों का परीक्षण किया जाएगा।

सरकार पहले ही दे चुकी है मंजूरी

इससे पहले केंद्र सरकार ने संसद में ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों के फील्ड ट्रायल प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सरकार के अनुसार, दोनों मूल्यवर्ग के 100-100 करोड़ (एक-एक अरब) नोट परीक्षण के लिए जारी किए जाएंगे। ट्रायल के दौरान इन नोटों के इस्तेमाल, टिकाऊपन और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अगर परिणाम रहे, तो इन्हें नियमित रूप से जारी करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।

50+ देशों में इस्तेमाल हो रहे पॉलिमर नोट

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पॉलिमर नोटों के आने से मौजूदा कागजी नोटों का चलन बंद नहीं होगा। फिलहाल उन्हें पूरी तरह प्लास्टिक नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। दोनों प्रकार की करेंसी साथ-साथ प्रचलन में रह सकती हैं। पॉलिमर नोट पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ माने जाते हैं। इन्हें नकली बनाना भी कठिन होता है। दुनिया में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1988 में पॉलिमर नोट जारी किए थे। वर्तमान में 50 से अधिक देशों में इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में इस परियोजना के शुरुआती चरण के दौरान RBI इनके प्रदर्शन का विश्लेषण करेगा, जिसके बाद भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

Read More

मजदूरों को योगी सरकार का बड़ा गिफ्ट, अब ओवर टाइम पर मिलेगा डबल पैसा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments