HomeBreaking Newsहाथों में हाथ, दिल में आस्था, विराट-अनुष्का ने नंगे पैर पहुंचकर प्रेमानंद...

हाथों में हाथ, दिल में आस्था, विराट-अनुष्का ने नंगे पैर पहुंचकर प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा(Virat and Anushka) ने बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों सुबह करीब 4 बजे महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और पूरे समय नंगे पैर आश्रम में गए। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ होने के बावजूद दोनों श्रद्धा के साथ पैदल चलते दिखाई दिए। आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनका स्वागत किया।

करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताने के बाद विराट और अनुष्का बाहर आए। इस दौरान विराट के माथे पर चंदन का तिलक था और उनके हाथ में प्रसाद भी नजर आया। इसके बाद दोनों कार से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित संत प्रेमानंद महाराज के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।

फैंस में दिखा उत्साह

वृंदावन में दोनों को देखकर प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। कई लोग उनके साथ तस्वीरें लेना चाहते थे लेकिन आश्रम के सुरक्षाकर्मियों और सेवादारों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। विराट और अनुष्का ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और सादगी के साथ अपनी यात्रा पूरी की।

इंग्लैंड सीरीज के बाद पहुंचे वृंदावन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद विराट कोहली सीधे वृंदावन पहुंचे। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में कुल 144 रन बनाए थे। लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 74 रन की पारी खेली थी।

गुरु पूर्णिमा से पहले किया दर्शन

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में 23 से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम से पहले विराट और अनुष्का ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यह दोनों की संत प्रेमानंद महाराज से अब तक आठवीं मुलाकात रही। पिछले तीन वर्षों में वे कई बार वृंदावन आ चुके हैं और इस वर्ष भी यह उनकी चौथी आध्यात्मिक यात्रा है जो उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें : सांवलिया सेठ दरबार के आषाढ़ भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4 महीने में 153 करोड़ रुपये…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments