HomeBreaking Newsजालंधर में दोहरे हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर...

जालंधर में दोहरे हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर चलाई थी गोलियां

जालंधर(Jalandhar) में दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना के मुख्य आरोपी शुभम उर्फ गुल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने बचने की कोशिश में पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें एक गोली उसके घुटने में लगी। घायल होने के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शुभम उर्फ गुल्लू नाखा वाले बाग इलाके में आने वाला है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरु कर दी जिसके बाद आरोपी घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में आ गया था।

दोहरे हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के मुताबिक, 12 जून को भार्गव कैंप थाना क्षेत्र के तिलक नगर में सिमरनजीत सिंह और सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिमरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल सौरभ ने अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से शुभम उर्फ गुल्लू फरार था।

गैंग कनेक्शन की जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आरोपी के संबंध जोगा फोल्ड़ीवाल और करण सहगल गैंग से होने की बात सामने आई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से दोहरे हत्याकांड की साजिश, घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके और सभी आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें : अनंतनाग में आतंकवादी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन किया शुरू…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments