HomeBreaking Newsबाराबंकी के लोधेश्वर धाम में बनेगा काशी जैसा कॉरिडोर, CM योगी का...

बाराबंकी के लोधेश्वर धाम में बनेगा काशी जैसा कॉरिडोर, CM योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने सोमवार को बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने मंदिर के विकास को लेकर बड़ा ऐलान भी किया। CM योगी ने कहा कि लोधेश्वर महादेव धाम का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मंदिर में आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन लंबे समय तक यहां सुविधाओं का अभाव रहा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर के लिए बजट उपलब्ध कराया है जिससे मंदिर क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा।

आस्था और विरासत को बढ़ावा देने पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि काशी और अयोध्या की तरह लोधेश्वर धाम भी धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकता है। कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का विकास भी तेज होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक विरासत देश की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विपक्ष पर साधा निशाना

CM योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान जनता के धन का सही उपयोग नहीं हुआ और धार्मिक स्थलों के विकास की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा और रामनवमी जैसे आयोजनों में भी बाधाएं आती थीं जबकि अब सरकार धार्मिक आयोजनों को पूरा सहयोग देती है।

कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले अपराध का माहौल था जबकि अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें : अब रसोई में भी होगा एथेनॉल का इस्तेमाल! सरकार बना रही नई नीति…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments