HomeBreaking Newsकैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ के परिवार का मुश्किल दौर जारी,...

कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ के परिवार का मुश्किल दौर जारी, मां की भी बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़(Dipika Kakar) इन दिनों लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। इसी बीच उनके परिवार के सामने एक और स्वास्थ्य संबंधी चिंता आकर खड़ी हो गई है। दीपिका की मां रेनू कक्कड़ की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस ने अपने हालिया व्लॉग के जरिए मां की सेहत से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की।

दीपिका ने बताया कि उनकी मां पिछले कुछ दिनों से पेट में लगातार दर्द की परेशानी से गुजर रही थीं। शुरुआत में परिवार को लगा कि यह समस्या किसी संक्रमण या सामान्य स्वास्थ्य परेशानी की वजह से हो सकती है। डॉक्टर की सलाह के बाद उन्हें दवाइयां और एंटीबायोटिक दी गईं लेकिन इससे दर्द में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने दवाओं में बदलाव किया, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

13 जुलाई को इमरजेंसी में कराया गया भर्ती

दीपिका के अनुसार, 13 जुलाई को उनकी मां को दोबारा तेज दर्द होने के बाद अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी जरूरी जांचें कीं। एक्ट्रेस ने बताया कि जांच रिपोर्ट में कोई बड़ी गंभीर समस्या सामने नहीं आई। डॉक्टरों का मानना है कि शायद किसी दवा का शरीर पर गलत असर होने की वजह से यह परेशानी हुई हो सकती है।

अब कैसी है मां की हालत?

दीपिका ने फैंस को राहत देते हुए बताया कि उनकी मां की तबीयत अब पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है और इस पर ध्यान दिया जा रहा है। एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। फिलहाल उनका पेट दर्द काफी कम हो गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

खुद भी कैंसर से जूझ रही हैं दीपिका

बता दें कि दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से लीवर कैंसर का इलाज करवा रही हैं। वह समय-समय पर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया और व्लॉग्स के माध्यम से साझा करती रहती हैं। मां की तबीयत खराब होने के बाद फैंस उनके और उनके परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी का निधन, शोक में पूरा परिवार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments