HomeBreaking Newsरक्षक ही बने भक्षक! 13 छात्राएं गिरीं, 1 की मौत, मदरसे में...

रक्षक ही बने भक्षक! 13 छात्राएं गिरीं, 1 की मौत, मदरसे में मासूमों छात्राओं से साफ कराया जा रहा था सेप्टिक टैंक

राजस्थान के डीग ज़िले के एक मदरसे में एक बड़ा हादसा हो गया। सफ़ाई का काम करते समय तेरह छात्राएँ सेप्टिक टैंक में गिर गईं। यह दुखद घटना गोपालगढ़ इलाके के ‘मिल का मदरसा’ में हुई, जिसमें हरियाणा के सकरास गाँव की रहने वाली 17 साल की छात्रा रोहिन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि 12 घायल छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीढ़ियाँ गिरने से हुआ हादसा

पुलिस SP शरण कांबले ने बताया कि मदरसे में सफ़ाई का काम चल रहा था। कुछ छात्राएँ काम करने के लिए टैंक में उतरी थीं, जबकि कुछ ऊपर खड़ी थीं। अचानक सीढ़ियाँ गिर गईं, जिससे ऊपर और अंदर मौजूद सभी छात्राएँ गहरे टैंक में गिर गईं। टैंक के अंदर से लड़कियों की चीखें सुनकर मदरसे के कर्मचारी मौके पर पहुँचे और काफ़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।

प्रशासक के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई

हादसे की ख़बर मिलने पर ज़िला कलेक्टर मयंक मनीष और SP शरण गोपीनाथ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की बारीकी से जाँच की। SP ने साफ़ कहा कि छात्राओं को इतना खतरनाक काम सौंपना घोर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

READ MORE:पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज़ पर ICC का बड़ा एक्शन, डोप टेस्ट में फेल होने पर लगा 3 महीने का बैन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments