HomeBreaking Newsन कर्फ्यू, न दंगा, बुलंदशहर में सब चंगा... CM योगी ने 574...

न कर्फ्यू, न दंगा, बुलंदशहर में सब चंगा… CM योगी ने 574 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में 574 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की विकास यात्रा, कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास का जिक्र किया। साथ ही पूर्ववर्ती सरकारों और समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला।

2017 से पहले पिछड़ा था यूपी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश विकास के मामले में सबसे पीछे गिना जाता था, लेकिन आज प्रदेश कई क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि देश में बनने वाले 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्तर प्रदेश में तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान खराब सड़कों और शाम होते ही अंधेरे में डूब जाने वाले प्रदेश के रूप में होती थी, जबकि अब राज्य के पास देश की बेहतर सड़क सुविधाओं में से एक है।

 

कानून-व्यवस्था पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित रहते थे और व्यापारी भी भय के माहौल में काम करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय हर जिले और हर थाने में माफिया का प्रभाव था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, “हमने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे और हमने ऐसा किया।” उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश में न दंगे होते हैं और न कर्फ्यू लगते हैं। उन्होंने कहा “अब न कर्फ्यू है, न दंगा है, बुलंदशहर में सब चंगा है।”

जेवर एयरपोर्ट से बुलंदशहर को होगा सबसे अधिक लाभ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कनेक्टिविटी के लिहाज से बुलंदशहर तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर में बन रहे एयरपोर्ट का निर्माण भले ही गौतमबुद्ध नगर में हो रहा हो, लेकिन इसका सबसे अधिक लाभ बुलंदशहर को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बुलंदशहर इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरेगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Read More

बोरिंग लंच को कहें बाय- बाय, ट्राई करें ये सुपर टेस्टी क्रीमी मैकरोनी सलाद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments