Jammu Kashmir Rain: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते चिनाब नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अखनूर में अलर्ट मोड पर प्रशासन
चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अखनूर क्षेत्र में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
लोगों से नदी के पास न जाने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे चिनाब नदी और उसके आसपास जाने से बचें। साथ ही सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। लोगों को किसी भी तरह की लापरवाही से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह भी दी गई है।
राहत और बचाव के लिए प्रशासन तैयार
जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
Read More:
कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, उत्तराखंड सरकार ने जारी किए निर्देश

