दूसरे चरण में 10 से 14 सितंबर तक शिक्षकों के आपसी तबादले की प्रक्रिया जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियों के माध्यम से पूरी की जाएगी।
इसके बाद सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग 16 सितंबर को स्कूलों के अनुसार संशोधित रिक्त पदों की सूची जारी करेगा। शिक्षक इस सूची के आधार पर 17 से 23 सितंबर तक अपनी पसंद के विद्यालयों का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।