HomeBreaking Newsमेरठ में प्यार का खूनी अंत! बर्थडे पार्टी से लौट रही प्रेमिका...

मेरठ में प्यार का खूनी अंत! बर्थडे पार्टी से लौट रही प्रेमिका को पूर्व प्रेमी ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के मेरठ(Meerut) जिले के लिसाड़ी गेट क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार की रात को कैफ नाम के एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका शाहीन पर सरेआम जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने शाहीन नाम की अपनी पूर्व प्रेमिका का रास्ता रोका और तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से भागने में सफल रहा।

बर्थडे पार्टी से लौटते समय किया हमला

घटना उस वक्त की है जब शाहीन अपनी सहेली आयशा के साथ एक सहेली के जन्मदिन की पार्टी से अपने घर वापस लौट रही थी। दोनों सहेलियां जैसे ही लिसाड़ी गेट इलाके में पहुंचीं पहले से घात लगाए बैठे कैफ ने उनका रास्ता रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच कुछ देर तक किसी बात को लेकर बहस हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर कैफ ने अचानक तमंचा निकाला और शाहीन पर गोली चला दी। गोली शाहीन के कान के पास से छूकर निकल गई जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और इलाके में हड़कंप मच गया जिसका फायदा उठाकर आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। SP सिटी विनायक गोपाल भोसले और सीओ कोतवाली भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना वक्त गंवाए लहूलुहान शाहीन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

एसपी सिटी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद का नजर आ रहा है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार से संपर्क कर लिया है। डॉक्टर शाहीन की चोटों का परीक्षण कर रहे हैं वहीं पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : अमृतसर के होटल में लगी भीषण आग, 10 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने संभाला मोर्चा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments