HomeBreaking Newsदो भूकंप के झटकों के बाद फिर कांपी वेनेजुएला की धरती, अब...

दो भूकंप के झटकों के बाद फिर कांपी वेनेजुएला की धरती, अब तक 920 लोगों की हुई मौत, 3,360 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंपों भारी तबाही मचाई थी। हालांकि इसके बाद शनिवार को दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक और भूकंप आया। यह भयावह घटना वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप के झटके से राजधानी काराकस और माराके में भी महसूस किया गया।

मौतों का बढ़ा आंकड़ा

वेनेजुएला में आए भूकंप से मरने वालों के आकंंड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल यह संख्या बढ़कर 920 हो गई है। साथ ही, इस दर्दनाक घटना में 3,360 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि 51,700 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। वेनेजुएला में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 243 लोगों को जिंदा बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, इसलिए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

राहत बचाव कार्य जारी

राहत बाचव कार्य में जुटे कर्मचारियों के अलावा कई लोग अपने परिवार की तलाश में खुद ही मलबा हटाकर खोज रहे हैं। अपने परिवार के लोगों को ढूंढने और मलवा हटाने के लिए हथौड़े और दूसरे औजारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच फुलबॉल जगत से भी एक दुखद खबर सामने आई है। जहां
वेनेजुएला की राष्ट्रीय टीम और फुटबॉल फेडरेशन (FVF) ने जानकारी देते हुए कहा कि फुटबॉलर यिमवर्ट बेरोटेरान की भूकंप में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यिमवर्ट बेरोटेरान की उम्र महज 18 वर्ष थी और कुछ महीने पहले ही कतर में हुए अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेले थे। इसके अलावा वह अंडर-20 टीम का भी हिस्सा रहे थे।

Read More

पश्चिम बंगाल में UCC की तैयारी और अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, राजनीतिक बहस तेज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments