HomeBreaking Newsकौशाम्बी टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, LPG गैस टैंकर से उठा आग...

कौशाम्बी टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, LPG गैस टैंकर से उठा आग का भयानक गुब्बार, झुलसे 7 कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी(Kaushambi) में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर कोखराज-हंडिया बाईपास स्थित टोल प्लाजा के पास अपना संतुलन होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें से भयानक आग का गुब्बार धधक उठा जिसे देखकर आस-पास अफरा-तफरी मच गई थी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की तलाश करने लगे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, जब ये हादसा हुआ उससे कुछ टाइम पहले ही हल्की बारिश हुई थी। पुलिस के अनुसार ये आशंका जताई जा रही है कि पहले हुई बारिश ही इस भयानक हादसे का कारम हो सकती है सड़क गीली होने के कारण टैंकर का संतुलन बिगड़ गया होगा और वह कोखराज-हंडिया बाईपास स्थित डिवाइडर से टकराकर पलट गया होगा। हालांकि पुलिस इस दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हादसे में 7 कर्मचारी झुलसे

टैंकर में आग लगने के दौरान टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे सात कर्मचारी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां पर इलाज के बाद दो कर्मचारियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकि घायलों का इलाज जारी है। बाद में पुलिस ने बताया कि दो घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि पांच लोगों को अभी भी गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

दमकल और पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जिससे किसी बड़े विस्फोट या और अधिक नुकसान की आशंका टल गई। इसके बाद प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर यातायात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि सुबह लगभग 7:15 बजे टोल प्लाजा पर गैस टैंकर में आग लगने की सूचना मिली थी। राहत एवं बचाव अभियान समय रहते शुरू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

यह भी पढ़ें : खुल गया खजाना! ₹16.5 लाख की रोलेक्स और ₹9.5 लाख का गोल्ड सेट… सरकारी नीलामी में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments