Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan and CM Dhami Visit Rudrapur: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को रुद्रपुर जाएंगे। दोनों नेता दिनभर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे पंतनगर स्थित पंडित गोबिंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों से संवाद भी करेंगे।
पंतनगर में पूर्व छात्र सम्मेलन में होंगे शामिल
जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान सुबह सवा आठ बजे दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सीधे विश्वविद्यालय के तराई भवन पहुंचे। दोनों नेता सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक पंत विश्वविद्यालय के रतन सिंह सभागार में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में भाग लेंगे।
किसानों से प्राकृतिक खेती और योजनाओं पर होगी चर्चा
इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान और मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12 बजे रुद्रपुर के गांधी मैदान में खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे किसानों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और सरकार की अलग-अलग किसान योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे।
शाम को दिल्ली लौटेंगे शिवराज
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान शाम करीब तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम सवा चार बजे एक निजी होटल में आयोजित राइजिंग रुद्रपुर कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे।
Read More:
देहरादून कूच के बाद वापस लौटे निहंग सिंह, देर रात प्रशासन से बनी सहमति, मांगें अब भी अधूरी

