पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार अपने ‘मिशन रोजगार’ के तहत राज्य के युवाओं को लगातार सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 नवनियुक्त युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को बधाई दी और उनके साथ सीधा संवाद भी किया।
ਅੱਜ 355 ਹੋਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪੇ.. ਹੁਣ ਤੱਕ 67,037 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਰੋਲ ਮੈਰਿਟ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀਆਂ ਮਿਲ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ।
ਜਿੱਥੇ ਦੇਸ਼ 'ਚ NEET ਵਰਗੇ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ, ਉੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਇਮਾਨਦਾਰ ਭਰਤੀਆਂ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ 'ਚ ਦੇਸ਼ ਭਰ 'ਚੋਂ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਮਿਸਾਲ… pic.twitter.com/pUiMGi7A9L
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 8, 2026
चंडीगढ़ में हुआ भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
चंडीगढ़ में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इन सभी मंत्रियों ने नवनियुक्त युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें पूरी ईमानदारी से प्रदेश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
बिना किसी सिफारिश और पारदर्शिता से मिल रही नौकरियां
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त युवाओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ किया कि उनकी सरकार में युवाओं की योग्यता का पूरा सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब में अब नौकरियां केवल काबिलियत के दम पर मिल रही हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में किसी भी तरह की सिफारिश या पक्षपात के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ होनहार युवाओं को रोजगार दे रही है।
पंजाब सरकार का सबसे बड़ा फोकस है ‘मिशन रोजगार’
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य पंजाब से बेरोजगारी को खत्म करना है। इसके लिए प्रदेश में ‘मिशन रोजगार’ को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि राज्य के टैलेंटेड युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना ही वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

