HomeBreaking News'Melody' ने कर दिया कमाल... 5 रुपये वाले Parle शेयर में ...

‘Melody’ ने कर दिया कमाल… 5 रुपये वाले Parle शेयर में दूसरे दिन भी अपर सर्किट, टॉफी से नहीं है कोई भी कनेक्शन

Parle Upper Cuircuit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर गए हुए थे वहां उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की थी, जिसके बाद से ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस टॉफी को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा, जिसके बाद ‘Melody’ तेजी से ट्रेंड करने लगी। इसका असर केवल क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार में भी देखने को मिला।

Melody टॉफी हुई सोल्ड आउट

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई ऑनलाइन क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर Melody टॉफी का स्टॉक तेजी से खत्म हो गया। लोगों में इस टॉफी को खरीदने की होड़ मच गई। इसी बीच शेयर बाजार में ‘Parle’ नाम की एक कंपनी के शेयर में भी अचानक जोरदार खरीदारी शुरू हो गई।

दूसरे दिन Parle शेयर में अपर सर्किट

Parle Industries Limited के शेयर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा। कारोबार शुरू होते ही कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी चढ़ गया और इसकी कीमत 5.51 रुपये तक पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को भी इस शेयर में अपर सर्किट लगा था और यह 5.25 रुपये पर बंद हुआ था।

मेलोडी से नहीं कंपनी का संबंध

दिलचस्प बात यह है कि जिस Parle Industries के शेयर में तेजी आई, उसका Melody टॉफी से कोई सीधा संबंध नहीं है। Melody टॉफी बनाने वाली कंपनी Parle Products है, जबकि शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी Parle Industries Limited एक अलग कंपनी है। निवेशकों ने केवल ‘Parle’ नाम देखकर इस शेयर की खरीदारी शुरू कर दी।

क्या काम करती है Parle Industries?

Parle Industries Limited इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट डेवलपमेंट सेक्टर में काम करती है। वहीं Parle Products एक निजी FMCG कंपनी है, जो Parle-G, Melody, Monaco और Hide & Seek जैसे जाने माने ब्रांड बनाती है। Parle Products की स्थापना 1929 में हुई थी, लेकिन यह अब तक शेयर बाजार में दर्ज नहीं है।

लंबे समय से गिर रहा था शेयर

Parle Industries के शेयर की बात करें तो बीते एक साल में इसमें करीब 68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। कंपनी कर्ज मुक्त होने के बावजूद इसका शेयर लगातार दबाव में बना हुआ था। लेकिन Melody ट्रेंड के बाद इस छोटे शेयर में अचानक जान आ गई और इसमें तेज खरीदारी देखने को मिली।

मार्केट कैप में भी हुआ इजाफा

शेयर में तेजी का असर कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी पड़ा। गुरुवार को बढ़त के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 26.91 करोड़ रुपये पहुंच गया। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोशल मीडिया ट्रेंड और नाम की समानता के कारण निवेशकों ने इस शेयर में रुचि दिखाई है।

Read More:

सड़क हादसों पर CM योगी का बड़ा एक्शन, यूपी में अब स्टंटबाजी और ओवरस्पीडिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments