HomeBreaking Newsबस्तर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, 4 राज्यों के...

बस्तर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, 4 राज्यों के CM संग गृह मंत्री अमित शाह की होगी हाईलेवल चर्चा, कई मुद्दों पर मंथन

Central Zonal Council Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को वे जगदलपुर में आयोजित केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह हाईलेवल बैठक शहर के एक निजी होटल में सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इस बार बैठक की मेजबानी छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है।

चार राज्यों के CM होंगे शामिल

बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सोमवार रात ही जगदलपुर पहुंच चुके हैं, जबकि CM योगी आदित्यनाथ के मंगलवार सुबह पहुंचने का प्लान है।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा ?

बैठक के दौरान राज्यों के बीच आपसी तालमेल, प्रशासनिक सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर-राज्यीय परिषद सचिवालय के अधिकारी और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। परिषद का मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और साझा मुद्दों का समाधान निकालना है।

वाराणसी में हुई थी पिछली बैठक

केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक हर वर्ष आयोजित की जाती है। इससे पहले परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में वाराणसी में आयोजित हुई थी। इस बार जगदलपुर में होने वाली बैठक को कई अहम प्रशासनिक और विकासात्मक मुद्दों के लिहाज से जरुरी माना जा रहा है।

विकसित भारत पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक को लेकर कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि यह परिषद अन्य क्षेत्रीय परिषदों से अलग है, क्योंकि इसके सदस्य राज्यों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है। उनके मुताबिक यह आपसी सहयोग और तालमेल का बेहतर उदाहरण है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय परिषदें केंद्र और राज्यों के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करने का प्रभावी मंच बन चुकी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में विकास, प्रशासनिक सुधार और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर कई फैसलों पर चर्चा हो सकती है।

Read More:

नॉर्वे दौरे पर PM मोदी, आज ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में होंगे शामिल, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments